स्वाद ही नहीं सेहत का भी खजाना है जामुन का सिरका, रोजाना सेवन से मिलते हैं कई चमत्कारी लाभ

By प्रिया मिश्रा | Feb 25, 2022

जामुन तो आपने खाया ही होगा। लेकिन क्या आप आपने कभी जामुन का सिरका खाया है? यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है और हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। जामुन के सिरके में विटामिन सी, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। जामुन के सिरके के सेवन से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आज के इस लेख में हम आपको जामुन के सिरके के फायदों के बारे में बताएंगे -

जामुन का सिरका हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से पेट से जुड़ी कई समस्याओं जैसे पेट दर्द, अपच, कब्ज आदि में लाभ होता है। जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या है उनके लिए भी जामुन का सिरका लाभदायक है। इसके सेवन से स्टोन धीरे-धीरे टूट कर गल जाता है और शरीर से बाहर निकल जाता है।

शुगर कंट्रोल करे 

डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन का सिरका बहुत फायदेमंद माना जाता है। डायबिटीज होने पर मरीज का शुगर लेवल बढ़ जाता है। ऐसे में नाश्ते में एक चम्मच चरके को आधा गिलास पानी में मिलाकर पिएं। ऐसा करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है।


खांसी जुकाम में जल्द राहत 

बदलते मौसम में सर्दी खांसी की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में जामुन के सिरके के सेवन से खांसी जुकाम में जल्द राहत मिलती है। इससे गले में जमा कफ आसानी से बाहर निकलता है। खांसी जुकाम होने पर जामिन का सिरका पिएं।

इसे भी पढ़ें: भोजन में शामिल करें उच्च प्रोटीन, तन-मन हमेशा रहेगा परिपूर्ण

पाएं ग्लोइंग त्वचा 

जामुन का सिरका ना केवल हमारे स्वास्थ्य बल्कि हमारी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसे पीने से खून साफ होता है और त्वचा में निखार आता है। जामुन में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जिससे त्वचा ग्लोइंग बनती है।


दस्त और उल्टी में फायदेमंद

जामुन का सिरका दस्त और उल्टी में भी फायदेमंद होता है। जामुन में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जिससे दस्त उल्टी और अपच जैसी समस्याओं में जल्द राहत मिलती है।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।