जन सुराज पार्टी का दावा, प्रशांत किशोर की हालत और बिगड़ी, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

By अंकित सिंह | Jan 09, 2025

जन सुराज पार्टी ने दावा किया कि उसके संस्थापक प्रशांत किशोर का स्वास्थ्य खतरनाक रूप से बिगड़ गया है। प्रशांत किशोर फिलहाल एक अस्पताल के आईसीयू में आमरण अनशन पर हैं। किशोर ने 13 दिसंबर को पेपर लीक के आरोपों को लेकर बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे सिविल सेवा अभ्यर्थियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए 2 जनवरी को अनशन शुरू किया था। उन्हें डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इसे भी पढ़ें: बिहार के सीमांचल में RJD खतरे में डाल रही देश की आंतरिक सुरक्षा, मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति की तेज

जेएसपी द्वारा की गई मांगों में 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षाओं में कदाचार के आरोपों की उच्च स्तरीय जांच और पिछले 10 वर्षों में हुई प्रश्न पत्र लीक जैसी अनियमितताओं पर श्वेत पत्र जारी करना शामिल है। पार्टी ने 18-35 आयु वर्ग के बेरोजगार लोगों के लिए सहायता और सरकारी नौकरियों में राज्य के युवाओं का दो-तिहाई प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने वाली एक अधिवास नीति की भी मांग की। भारती ने कहा कि परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर "बहुत जल्द" पटना उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की जाएगी।

प्रमुख खबरें

अधिकारियों पर CBI जांच के आदेश को Supreme Court में चुनौती देगी Punjab सरकार

British Airways के लंदन-शिकागो विमान की तकनीकी खराबी के बाद Heathrow पर आपात लैंडिंग

श्रीगंगानगर गुरुद्वारे में Rajasthan Police की कार्रवाई पर भड़के अकाल तख्त जत्थेदार, निष्पक्ष जांच की मांग

PCB से एनओसी न मिलने पर Pakistan Champions ने WCL सीजन तीन छोड़ा