भारत-नेपाल रेल संपर्क: जनकपुर बनेगा पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2022

नयी दिल्ली| माता सीता का जन्मस्थल माने जाने वाला हिंदू तीर्थस्थल जनकपुर धाम शनिवार को भारत और नेपाल के बीच शुरू किए गए रेल संपर्क के मुख्य आकर्षणों में से एक होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेपाली समकक्ष शेर बहादुर देउबा ने भारत के जयनगर से नेपाल के कुर्था के बीच यात्री रेल सेवा का शनिवार को उद्घाटन किया।

विदेश मंत्रालय 784 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बिहार के जयनगर और नेपाल के बर्दिबास के बीच नेटवर्क के लिए वित्तीय मदद दे रहा है।

जयनगर-बिजलपुरा-बर्दिबास रेल लिंक की लंबाई 68.72 किलोमीटर है, जिसमें से 2.975 किलोमीटर का हिस्सा भारत में और 65.745 किलोमीटर का हिस्सा नेपाल में है।

यह मार्ग बिहार के मधुबनी जिले और नेपाल के दनुशा, महोतारी और सिरहा जिलों से होकर जाएगा। परियोजना के जयनगर-कुर्था खंड में जयनगर से लगभग 30 किलोमीटर दूर प्रसिद्ध तीर्थस्थल जनकपुर स्थित है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर