जनता कर्फ्यू ने आईआईटी कानपुर के पूर्वानुमान को झुठलाया: डॉ. नरोत्तम मिश्रा

By दिनेश शुक्ल | May 01, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं जनता द्वारा लगाए गए 'जनता कर्फ्यू' और शहरी क्षेत्रों में 'कोरोना कर्फ्यू' के कारण विगत 8 दिनों से पॉजिटिव केस में निरंतर कमी दर्ज की जा रही है। जनता के सहयोग से विगत दिनों आईआईटी कानपुर द्वारा दिया गया पूर्वानुमान कि एक मई को कोरोना पीक पर रहेगा, इसे जनता एवं सरकार के द्वारा किए जा रहे प्रयासों ने झुठला दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हम देश के लिए मॉडल स्टेट बनकर दिखायेंगे।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के तीन शहरों में बढ़ा कोरोना मरीजों के ठीक होने वालों की संख्या

डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में एक्टिव प्रकरणों में विगत आठ दिन में लगभग 10 हजार की कमी आई है। यह कमी सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के साथ ही जनता की जागरूकता के कारण संभव हो पाई है, क्योंकि लोगों ने खुद जनता कर्फ्यू लगाया है। हम हर हाल मे कोरोना की चेन को तोड़ने मे सफल होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों और मार्गदर्शन में हम यह सम्भव करके दिखायेंगे।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार