जाहन्वी कपूर ने किया मां श्रीदेवी को याद, शेयर की बचपन की दिल को छू लेने वाली तस्वीर

By रेनू तिवारी | Feb 24, 2020

दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर ने सोमवार को अपनी दिवंगत मां और दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी के साथ अपनी एक बचपन की अनमोल तस्वीर फैंस के साझा की। 24 फरवरी 2018 श्रीदेवी की बाथटब में गिरकर मौत को गयी थी। श्रीदेवी की दूसरी पुण्यतिथि पर, जान्हवी कपूर ने अपने बचपन की एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की और कैप्शन में लिखा "मिस यू मां हर रोज़"। इस तस्वीर में छोटी सी जान्हवी कपूर अपनी मां को बाहों में लेकर लेटी हुई हैं। दोनों तस्वीर में काफी खुश हैं।

 

 

धड़क की एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपनी और मां की ये दिल को छू लेने वाली पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा की है। इस पोस्ट पर बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे कमेंट करके श्रीदेवी को दूसरी पुण्यतिथि पर  श्रद्धांजलि दे रहे हैं। करण जौहर, जोया अख्तर, मनीष मल्होत्रा, और महीप कपूर सहित कई हस्तियों ने इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

इसे भी पढ़ें: Death Anniversary: फिल्मी दुनिया में मधुबाला का सफर बहुत छोटा रहा, जीवनभर सच्चे प्यार को तरसीं

श्रीदेवी ने 24 फरवरी, 2018 को दुबई में अंतिम सांस ली थी। श्रीदेवी दुबई में एक पारिवारिक शादी में शामिल होने गई थीं। शादी के बाद वह जब अपने कमरे में वापस आने के बाद तो श्रीदेवी फ्रेश होने के लिए बाथरूम गयी और वहीं पर उनकी मौत हो गयी। दुबई के डॉक्टर के अनुसार श्रीदेवी की मौत पानी में दूबने से हुई थी। 

 

 

1963 में श्री अम्मा यंगर अय्यपन के रूप में जन्मी श्रीदेवी को सिनेमा में चांदनी, लम्हे, मिस्टर इंडिया, चलबज, नगीना, सदमा और इंग्लिश विंग्लिश जैसी कई फिल्मों के लिए जाना जाता था। पद्म श्री श्रीदेवी ने तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में अपने असाधारण प्रदर्शन से भी पहचान बनाई थी। उनकी आखिरी फिल्म मॉम थी जिसके लिए उन्हें मरणोपरांत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।

प्रमुख खबरें

West Bengal में अनमैप्ड वोटर्स की SIR सुनवाई रोकी गई, अब क्या करने वाला है चुनाव आयोग?

पंजाब विधानसभा में वीबी-जी राम जी’ कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाना संविधान के विरुद्ध: शिवराज सिंह चौहान

तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK में क्या लफड़ा हो गया? UP का जिक्र, कर्ज की फिक्र ने बढ़ाया सियासी पारा

Avatar Fire and Ash Collection | जेम्स कैमरन की अवतार 3 ने दुनिया भर में 750 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया, भारत में भी दमदार प्रदर्शन