Janmashtami 2026 Mandir Decor Ideas: पुरानी साड़ियों से सजाएं अपना Temple, मेहमान करेंगे तारीफ

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 02, 2026

इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 4 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा। इस त्योहार को हर साल बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। जन्माष्टमी के दिन हर कोई अपने घर के मंदिर को बेहद सुंदर और अलग-अलग तरीके से सजाते हैं। मार्केट में भी मंदिर को सजाने के लिए डेकोरेशन का सामान मिल रहा है। बस कुछ चीजों और घर में पड़ी पुरानी साड़ियों से घर का मंदिर सजा सकते हैं।

साड़ी को सुंदर पर्दा या बैकड्रॉप बनाना

 यदि आप कन्हा के मंदिर के पीछे के हिस्से को सजाना चाहती हैं, तो साड़ी से सुंदर पर्दा बना सकती हैं-

 इसके लिए चाहिए ये सामान 

-चमकीले रंग की पुरानी सिल्क या जॉर्जेट की साड़ी (पीला, गुलाबी या नारंगी रंग),

-गोटा-पट्टी

-सेफ्टी पिन

-डबल-साइड टेप

मंदिर के पीछे के हिस्से को सजाने का तरीका

 - सबसे पहले मंदिर के पीछे वाली दीवार पर साड़ी को प्लेट्स बनाकर अच्छे से फैला लें।

 - अब साड़ी के ऊपर की तरफ से हॉरिजेंटल डायरेक्शन में चौड़ा गोटा चिपकाएं या सुई-धागे से सिल दें।

 - बीच में गोटे की मदद से एक बड़ा सा डिजाइन या मंडप जैसा आकार दें।

 - ऐसा करने से मंदिर का पीछे का हिस्सा आकर्षक नजर आएगा।

मंदिर के लिए खूबसूरत झालर और तोरण

मंदिर की सजावट खूबसूरत झालर और तोरण के बिना अधूरा है। यदि आप भी अपने कान्हा के मंदिर के लिए तोरण बना सकते हैं।

 जरुरी सामग्री

 - साड़ी की बची हुई कतरन

- गोटा-किनारी

 - ऊन या मोटा धागा

 - सुई

मंदिर के लिए खूबसूरत तोरण बनाने और सजाने का तरीका

 - पुरानी साड़ी के बॉर्डर को काटकर अलग कर लें।

 - अब इस बॉर्डर पर अलग-अलग डिजाइन के गोटे को सिल दें।

 - इस मंदिर के मुख्य द्वार या चौकी के चारों तरफ तोरण की तरह लगाएं।

 - साड़ी के कपड़ों से छोटे-छोटे फूल बनाकर गोटे के साथ पिरोकर लंबी झालर बनाएं।

 - इसे आप मंदिर की छत पर लटका सकते हैं।

लड्डू गोपाल की चौकी को सजाना

घर में पड़ी साड़ी को कुछ चीजों के जरिए लड्डू गोपाल की चौकी को सजा सकते हैं।

जरूरी सामग्री

-लाल या पीले रंग का साड़ी का टुकड़ा

-चौड़ा गोटा

-सितारे और कुंदन

लड्डू गोपाल की चौकी सजाने का तरीका

  - सबसे पहले आप चौकी पर साड़ी के कपड़े को लपेट दें।

 - अब चौकी के चारों किनारों पर गोटा-पट्टी लगाएं।

 - कपड़े के ऊपर गोटे और कुंदन की मदद से छोटे-छोटे फूल या स्वास्तिक का चिह्न बनाएं।

 - इस सजी हुई चौकी पर बाल गोपाल को विराजमान करने से पूरा लुक निखर उठेगा।

प्रमुख खबरें

West Bank में गोलीबारी के बाद Netanyahu कार्यालय ने दिया पूर्ण बंदी की तैयारी का निर्देश

Bikaner House विवाद: Shashi Tharoor ने Raihan Vadra की प्रदर्शनी से फोटो हटाने पर उठाए सवाल

Chirag Paswan ने Rice Industry को बताया अहम, FTA से भारत बनेगा Global Food Basket

Manoj Jarange के 500 करोड़ रुपये वाले ऑडियो क्लिप की फॉरेंसिक जांच कराएगी महाराष्ट्र सरकार