बिस्तर पर लेटकर सोनल चौहान ने खिचवाई सेल्फी, फैंस बोले- मेरी हीरोइन बन जाओ

By एकता | Dec 18, 2021

बॉलीवुड में जन्नत गर्ल नाम से मशहूर सोनल चौहान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती और बढ़िया एक्टिंग के दम पर नाम कमाया। अभिनेत्री सोनल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हर दिन कुछ ना कुछ अपने फैंस, फॉलोवर्स के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। तस्वीरो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "संडे फीलस"। फैंस को उनका यह अवतार पसंद आ रहा है।

 

इसे भी पढ़ें: साल 2021 में कई बड़ी हस्तियों ने छोड़ी दुनिया, पहले चीफ डिफेंन्स स्टाफ भी लिस्ट में शामिल


तस्वीरों में अभिनेत्री सोनल चौहान बेड पर चद्दर में लेती हुई हैं। तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि उन्होंने कपडें नहीं पहने हुए हैं। अपनी इन तस्वीरों में अभिनेत्री बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को अबतक डेढ़ लाख के करीब लोग लाइक कर चुके हैं। दिल से लेकर आग वाले और किश वाले इमोजी तस्वीरों पर कमेंट कर के लोग अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने फोटो पर कमेंट हुए लिखा, "क्यूट"। एक अन्य यूजर ने लिखा, "मैं आपका जन्नत वाला इमरान हाशमी बनना चाहता हूँ क्या आप मेरी हीरोइन बनेंगी"।

 

इसे भी पढ़ें: थाई-हाई स्लिट ड्रेस पहनकर इवेंट में पहुंची मलाइका अरोड़ा, बोल्डनेस देखकर मदहोश हुए फैंस


अभिनेत्री सोनल चौहान पहली बार हिमेश रेशमिया की म्यूजिक एल्बम "आप का सुरूर" में बड़े पर्दे पर नजर आई थी। इसके बाद साल 2008 में आई फिल्म जन्नत से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। उन्होंने फिल्म में अभिनेता इमरान हाशमी के अपोजिट मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म से उन्हें अच्छी लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद अभिनेत्री ने साउथ सिनेमा में भी हाथ आजमाया। हाल ही में वह 2-3 म्यूजिक वीडियो में नजर आयी थी। सोनल कपूर मिस वर्ल्ड टूरिज्म का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय हैं।

 

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई