जजपा और बसपा की राहें हुईं जुदा, चौटाला बोले- 40 सीटें देने को तैयार था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2019

चंडीगढ। जननायक जनता पार्टी के प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि उनकी पार्टी का मानना है कि बहुजन समाज पार्टी को मजबूत किया जाए और इसलिए हरियाणा के आसन्न विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने 90 विधानसभा सीटों में बसपा को 40 सीटें देने की पेशकश की थी। उन्होंने कहा कि अब उनकी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को बसपा ने जननायक जनता पार्टी (जजपा) के साथ अपनी राहें जुदा करते हुए प्रदेश विधानसभा अकेले लड़ने का ऐलान किया था और राज्य में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है।

जजपा प्रमुख चौटाला ने ट्वीट कर कहा कि जजपा का भरोसा बसपा को, इसके नेतृत्व को, कार्यकर्ताओं, समर्थकों को मजबूत करने में है और इसलिए उसे (चुनाव लड़ने के लिए) 40 सीटें दिया है। हमारी मंशा थी कि ‘बहुजन समाज’ को राजनीतिक शक्ति और आत्मविश्वास से भरा जाए और हम ऐसा करना जारी रखेंगे। इंडियन नेशनल लोकदल के विभाजन के बाद बने जजपा के प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी दिवंगत चौधरी देवी लाल और बी आर अंबेडकर के विचारों के साथ आगे बढ़ रही है।

प्रमुख खबरें

Apple में Tim Cook युग का अंत, जानिए कौन हैं नए CEO John Ternus जो संभालेंगे कमान।

Laureus Awards: Madrid में Carlos Alcaraz का बड़ा सम्मान, बने Sportsman of the Year

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल