जनता कर्फ्यू: महज 60 फीसदी घरेलू उड़ानों को ऑपरेट करेगी इंडिगो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2020

नयी दिल्ली। इंडिगो ने शुक्रवार को कहा कि रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’ के मद्देनजर वह महज 60 प्रतिशत घरेलू उड़ानों का परिचालन करेगी। इसके अलावा, इस महामारी के चलते एयरलाइन की मांग में कमी आयी है, उसके मद्देनजर वह अपनी घरेलू उड़ानों में फिलहाल 25 प्रतिशत कमी कर रही है।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के चलते नागरिकों से रविवार को सुबह छह बजे से लेकर रात नौ बजे तक अपने घरों से बाहर नहीं निकलकर जनता कर्फ्यू करने की अपील की थी।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस: इंडिगो के कर्मचारियों के लिए बुरी खबर

इंडिगो ने कहा, ‘‘ 22 मार्च को रविवार के दिन के लिए प्रधानमंत्री द्वारा 19 मार्च को घोषित किये गये जनता कर्फ्यू के मद्देनजर एयरलाइन अपने सामान्य उड़ानों में से करीब 60 फीसदी का ही संचालन करेगी और उस दिन बस अत्यावश्यक यात्रा जरूरतों को पूरा करेगी।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा