16 जनवरी को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के रूप में मनाया जाएगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2022

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की स्टार्टअप इकाइयों को नए भारत का ‘आधार-स्तंभ’ बताते हुए शनिवार को कहा कि सरकार ने 16 जनवरी को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के रूप मेंमनाने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों के स्टार्टअप कारोबारियों को वर्चुअल तरीके से संबोधित करते हुए कहा, ‘‘स्टार्टअप की यह संस्कृति देश के दूर-दराज क्षेत्रों तक पहुंचे, इसके लिए 16 जनवरी को अब राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया है।’’ मोदी ने कहा, ‘‘मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपके सभी सुझावों, विचारों और नवाचारों को सरकार से पूरा समर्थन मिलेगा।’’

इसे भी पढ़ें: यूपी चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची जारी, गोरखपुर शहर से योगी आदित्यनाथ को टिकट, केशव मौर्य भी लड़ेंगे चुनाव

उन्होंने कहा कि आज देश में 60,000 से अधिक स्टार्टअप इकाइयां हैं। इनमें से 42 यूनिकॉर्न (एक अरब डॉलर से अधिक मूल्यांकन) हैं। मोदी ने कहा, ‘‘भविष्य की प्रौद्योगिकियों के लिए अनुसंधान और विकास में निवेश सरकार की प्राथमिकता है।

प्रमुख खबरें

DUSU Election में फर्जी वोटिंग का आरोप, NSUI प्रत्याशी कोर्ट का रुख करेंगे

Stubble Burning पर Bhagwant Mann बोले किसानों पर FIR नहीं, मिले नकद प्रोत्साहन

BSEB 29 जिलों में ₹330.07 करोड़ की लागत से बनाएगा हाईटेक परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह

20 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने किया था आत्मसमर्पण