जापान ने तोड़ी पाक की बनाई नई मस्जिद? एक्शन से मुस्लिम देशों में हड़कंप

By अभिनय आकाश | Jun 05, 2026

जापान ने पाकिस्तान की ऐसी धज्जियां उड़ा दी है जिसके बाद 25 करोड़ पाकिस्तानी इस वक्त अपना सिर पीट रहे हैं। पाकिस्तानी समुदाय द्वारा बनाई गई एक मस्जिद पर जापान ने अब एक ऐसा फैसला सुना दिया है जिसके बाद पाकिस्तान को लोग सिर्फ एक ही सलाह दे रहे हैं। अगर इतनी बेइज्जती हो तो चुल्लू भर पानी में डूब मरना ही सही है। सबसे मजेदार बात तो यह है कि जिस मस्जिद का उद्घाटन पाकिस्तान के राजदूत ने बड़े गर्व के साथ किया था उसी मस्जिद को अब किसी भी वक्त जापान में गिराया जा सकता है। यानी पहले फीता काटा गया। फोटो खिंचवाई गई, खूब ढोंग किया गया, जश्न मनाया गया और बड़ी-बड़ी ढींगे हाकी गई। लेकिन जब जांच हुई तो ऐसा खुलासा सामने आया जिसके बाद अब पूरा पाकिस्तान सफाई देता फिर रहा है। इतना ही नहीं आपको यह भी बता दें कि मामला सामने आते ही पाकिस्तान का दूतावास भी इस मस्जिद से खुद को किनारा करते हुए दिखाई दे रहा है। लेकिन कहानी सिर्फ एक मस्जिद के बनने की या उस पर कारवाही की नहीं है।  

इसे भी पढ़ें: जापान को कराची समझ बना दी मस्जिद, अब चलेगा बुलडोजर?

उद्घाटन के समय जो जानकारी दी गई थी बाद में वो सवालों के घेरे में आ गए। वैसे आपको बता दें कि जापान में मस्जिद को लेकर विवाद का यह मामला पहला नहीं है और नया नहीं था। कुछ समय पहले फूजी सावा शहर में भी एक विशाल मस्जिद के निर्माण को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन हुए थे। हजारों स्थाई नागरिक उस समय आपको बता दें कि सड़कों पर उतर आए थे क्योंकि प्रस्तावित मस्जिद एक प्राचीन शिंो मंदिर के बेहद करीब बनाई जा रही थी। स्थाई लोगों का यह कहना था कि यह उनकी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को प्रभावित करेगी। खतरे में लाकर रख देगी। यानी जापान में मस्जिद निर्माण का मुद्दा पहले भी बहस और विवाद का कारण बन रहा है। अब कावागोई का यह नया मामला फिर से सुर्खियों में आ गया है और यह बता दिया है कि जापान में नियम का पालन करना होगा। फिलहाल अंतिम फैसला जापान से आना बाकी है। लेकिन इतना पूरा मामले को देखकर यह तय है कि जिस मस्जिद को पाकिस्तान अपनी उपलब्धि की तरह देख रहा था वही अब उसके लिए अंतरराष्ट्रीय शर्मिंदगीगी का कारण बन गई है। और जापान ने एक बार फिर से यह दिखा दिया है कि उसके यहां किसी की पहचान नहीं। सिर्फ कानून चलता है और जापान के जो रूल्स हैं वो बिल्कुल साफ है कि आपकी जो भी धार्मिक आस्था है उसको ठेस नहीं पहुंचाई जाएगी। लेकिन जो जापान की संस्कृति है जो जापान में जो चलता है और जापान के जो कानून है उनका पालन आपको करना पड़ेगा। 

प्रमुख खबरें

आप अपनी ज़िम्मेदारी से बच नहीं सकते: Satya Niketan PG हादसे पर HC की कड़ी फटकार

Jammu Kashmir के मेडिकल इंटर्न्स ने शुरू की 48 घंटे की Hunger Strike

Moscow में यूपी के इंजीनियर को हिरासत में लिया गया, रूसी सेना में जबरन भर्ती की आशंका, रोती-बिलखती पत्नी ने PM मोदी से मांगी मदद

Delhi Mosquito Surge: मानसून में बढ़ रहा Dengue और Malaria का Threat, जानें कब हों Hospitalized