जापान का मिशन स्पेस ट्रेन टू मून, बुलेट की रफ्तार अब पहुंचेगी चांद के पार

By अभिनय आकाश | Jul 25, 2022

अंतरिक्ष क्षेत्र बेहद ही महत्वपूर्ण और विशाल आयाम आने वाले वॉर वेयर के अंदर होने वाला है। इस वजह से विश्व के सुपर पावर मुल्क अपने-अपने तरीके से यहां अपना आधिपत्य जमाने की कोशि कर रहे हैं। आने वाले समय में लोग चांद पर कॉलोनियां बसा कर रहने लगेंगे। वैसे तो पूरी दुनिया के साइंटिस्ट पृथ्वी के बाहर की दुनिया को खंगालने में लगे हुए हैं। अमेरिका फिस से चांद पर जाने की जुगाड़ में है। वहीं अपने को अमेरिका से बड़ा सुपरपावर मुल्क दिखाने की चाह में लगा चीन मंगल ग्रह पर जाकर पानी की तलाश में लगा है। लेकिन तकनीक के मामले में दुनियाभर से अपना लोहा मनवा चुका जापान अपनी खोज के जरिये हमेशा से चौंकाता आया है। जापान की बुलेट ट्रेन के बारे में तो सभी ने सुना होगा। साल 2017 के सितंबर महीने में भारत और जापान ने अहमदाबाद में देश के पहली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। बुलेट ट्रेन की सहायता से इनसान एक जगह से दूसरी जगह बेहद कम समय में जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: जापान ने वैश्विक तनाव बढ़ने की चेतावनी दी

यूरेशियन टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार जापान की क्योटो यूनिवर्सिटी और काजिमा कंस्ट्रक्शन रे रिसर्चर्स चंद्रमा और मंगल ग्रह पर आर्टिफिशियल अंतरिक्ष वातावरण बनाने की योजना बना रहे हैं। इसकी मदद से इंसान वहां आसानी से रह सकते हैं। ट्रेन में भी सफर कर सकते हैं। इस प्रोजेक्ट का नाम हेक्सागोन स्पेस ट्रैक सिस्टम है। इसे अंतरग्रहीय यात्रा के रूप में जाना जाता है।  

प्रमुख खबरें

Asian Para Games 2026 | भारत की सुवर्णा राज ने महिलाओं की चक्का फेंक (Discus Throw) एफ54 स्पर्धा में रचा इतिहास, जीता स्वर्णिम पदक

Asian Para Games: थुलासिमथी और नितेश पैरा बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचे

Saudi Arabia के दम्माम में King Fahd Airport पर हमला, एक नागरिक की मौत और 8 घायल

एशियाई पैरा खेलों में Swati Choudhary ने रचा इतिहास, तीरंदाजी में जीता रजत पदक