भारत-पाक तनाव के बीच जापान ने पलट दी बाजी, फंस गए धर्म के नाम पर साथ आए इस्लामिक देश

By अभिनय आकाश | May 06, 2025

पाकिस्तान के साथ आए इस्लामिक राष्ट्रों का जवाब देने के लिए भारत के साथ रूस, इजरायल और जापान जैसे देश मजबूती से आकर खड़े हो गए हैं। धर्म के नाम पर तुर्कीए पाकिस्तान के साथ खड़ा है। रूस आतंकवाद के खिलाफ भारत के हर एक्शन का समर्थन कर रहा है। धर्म के नाम पर ईरान पाकिस्तान की निंदा नहीं कर रहा है। वहीं इजरायल आतंकवाद के खिलाफ भारत को पूर्ण समर्थन दे रहा है। धर्म के नाम पर मलेशिया पाकिस्तान की मांग का समर्थन कर रहा है। जापान ने आतंक के खिलाफ भारत को अपना समर्थन दिया है। जापान के रक्षा मंत्री जनरल नकातानी भी भारत पहुंचे। उन्होंने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात की। पहलगाम हमले पर भारत के साथ एकजुटता दिखाई। इस मुद्दे पर भारत को पूर्ण समर्थन देने की पेशकश की। यानी जापान ने भी साफ कर दिया है कि इस जंग में आतंकवाद के खिलाफ और भारत के साथ मजबूती से खड़ा है। 

इसे भी पढ़ें: UN Secretary General ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की, कहा- सैन्य विकल्प समाधान नहीं

वैसे तो आतंकवाद को भारत अकेले ही मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। लेकिन अगर धर्म के नाम पर आतंकी देश झुंड में आते भी हैं तो भ भारत के साथ सहयोगियों की कमी नहीं है। दुनिया के कुछ देश ऐसे भी हैं जो भारत को संयम बरतने और पाकिस्तान के साथ तनाव कम करने की नसीहत भी दे रहे हैं। ऐसे देशों के लिए मोदी के गो टू मैन भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खरी खर भी सुनाई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूरोपीय देशों को दो टूक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत को प्रवचन या ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि परस्पर सम्मान और हितों पर आधारित दोस्त चाहिए। उल्लेखनीय है कि पहलगाम आतंकी हमले पर यूरोपीय संघ ने टिप्पणी करते हुए पाकिस्तान की आलोचना नहीं की थी। इसी टिप्पणी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कुछ दूसरों को नैतिकता सिखाते हैं लेकिन खुद उस पर अमल नहीं करते। 

इसे भी पढ़ें: मॉक ड्रिल पर गृह मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक, पीएम मोदी से मिले NSA अजित डोभाल

जयशंकर ने रूस के साथ अमेरिका के साथ भी परस्पर हितों पर आधारित संबंधों की वकालत की। संदेश साफ है कि भारत को ज्ञान नहीं चाहिए। भारत दुनिया में सहयोगियों की तलाश कर रहा है। इन सहयोगियों को आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ युद्ध में भी खड़ा होना चाहिए। आने वाले वक्त में भारत भी सिर्फ ऐसे ही देशों का सहयोग करेगा जो भारत का साथ देंगे। 

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi   

प्रमुख खबरें

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन

West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा