ओलंपिक एथलीट के कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद जापान ने स्वास्थ्य सुरक्षा को बढ़ाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2021

तोक्यो। युगांडा ओलंपिक टीम के एक सदस्य के खेलों की मेजबानी करने वाले शहर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाये जाने के बादजापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने सोमवार हवाई अड्डों पर स्वास्थ्य सुरक्षा मजबूत करने का भरोसा दिया। खिलाड़ी के कोविड-19 पॉजिटिव होने से आगामी खेलों में संक्रमण फैसले की चिंता पैदा हो गयी। युगांडा टीम के एक सदस्य, कथित तौर पर कोच को शनिवार को तोक्यो के नारीता हवाई अड्डे पर पहुंचने पर कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाया गया थ। उन्हें वहां पृथकवास पर रखा गया लेकिन टीम के अन्य सदस्यों को चार्टर्ड बस से यहां से 500 किलोमीटर दूर पश्चिमी प्रान्त ओसाका में ओलंपिक पूर्व शिविर के लिए जाने दिया गया।

प्रमुख खबरें

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत