जापान के विषाणु विशेषज्ञ को सता रहा डर, 2021 में भी ओलंपिक के आयोजन की संभावना कम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2020

तोक्यो। कोरोना वायरस के खिलाफ जापान की प्रतिक्रिया की आलोचना करने वाले देश के एक शीर्ष विशेषज्ञ ने सोमवार को चेताया कि उन्हें डर है कि स्थगित हुए ओलंपिक 2021 में भी आयोजित नहीं हो पाएंगे। कोबे यूनिसर्विटी में संक्रमण रोगों के प्रोफेसर केंटारो इवाटा ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि अगले साल भी ओलंपिक के आयोजन की संभावना है।’’ जापान और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) खिलाड़ियों और खेल महासंघों के दबाव के बीच पिछले महीने तोक्यो 2020 खेलों को जुलाई 2021 तक स्थगित करने पर सहमत हो गए थे। हाल के दिनों में हालांकि कोरोना वायरस महामारी का दुनिया भर में फैलना जारी है और ऐसे में सवाल उठाए जाने लगे हैं कि क्या एक साल का विलंब पर्याप्त होगा। 

इसे भी पढ़ें: ओलंपिक स्थगित होने से निराश हूं, पता नहीं अगले साल क्या होगा : भावना जाट 

इवाटा ने मीडिया से कहा कि ओलंपिक के आयोजन के लिए दो शर्तें हैं, पहला: जापान में कोविड-19 नियंत्रण में हो और दूसरा यह कि दुनिया भर में कोविड-19 नियंत्रण में हो क्योंकि आपको दुनिया भर से खिलाड़ियों और दर्शकों को आमंत्रित करना होगा। इवाटा ने कहा कि उन्हें अगले साल तभी खेलों के आयोजन की उम्मीद नजर आती है जब इनमें आमूलचूल बदलाव किया जाए, जैसे कि कोई दर्शक नहीं आएं या काफी सीमित प्रतिनिधित्व हो।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा