महाराष्ट्र का वड़ा पाव खाने में पत्नी से हार गए जापानी राजदूत, Twitter पर शेयर किया वीडियो, PM Modi ने की तारीफ

By रितिका कमठान | Jun 11, 2023

नयी दिल्ली। भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी अपनी पत्नी के साथ महाराष्ट्र के पुणे में वड़ापाव खाते हुए दिखे है। इसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया में शेयर किया है। वीडियो में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी और उनकी पत्नी वड़ा पाव खाते हुए दिख रहे है। दोनों के बीच वडा पाव खाने को लेकर कॉम्पिटिशन होता है।

ट्विटर पर शेयर किया वीडियो

सुजुकी ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह पुणे में खान-पान का लुत्फ उठाते दिखते हैं। इस वीडियो में उनकी पत्नी मसालेदार जबकि सुजुकी कम मसालेदार भोजन चुनते हैं। राजदूत ने लिखा, “मुझे भारत का स्ट्रीट फूड बहुत पसंद है... लेकिन थोड़ा तीखा कम।” सुजुकी ने एक और वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया, जिसमें वह ‘मिसल पाव’ का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं जबकि उनकी पत्नी और अधिक तीखेपन वाला ‘मिसल पाव’ चुनती हैं। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, “मेरी पत्नी ने मुझे हरा दिया।” इस वीडियो में हिरोशी सुजुकी की पत्नी जल्दी से वड़ापाव खाती है। हिरोशी उन्हें खाते हुए देखते रह जाते है। हालांकि उनकी पत्नी वडापाव काफी एन्जॉय भी करती है।

पीएम मोदी ने किया रिएक्ट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुजुकी के ट्वीट को टैग करते हुए लिखा, “ श्रीमान राजदूत यह एक ऐसी प्रतिस्पर्धा है, जिसमें हार का आपने बुरा नहीं माना होगा। आपको भारत की खान-पान विविधता का लुत्फ उठाते और इतने अभिनव तरीके से इसे पेश करते देखकर अच्छा लगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर