जापानी प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश में खनिज सहयोग की संभावनाएं तलाशीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2025

जापानी दूतावास के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित कंपनी लोहम क्लीनटेक के परिसर का दौरा कर खनिज क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं तलाशी हैं। यह कंपनी भारत की सबसे बड़ी लीथियम-आयन बैटरी रिसाइक्लिंग और क्रिटिकल मैटेरियल प्रोसेसिंग यूनिट का संचालन करती है। कंपनी की तरफ से बुधवार को जारी बयान के मुताबिक, 74-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कंपनी परिसर का दौरा किया।

इस मौके पर लोहम क्लीनटेक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रजत वर्मा ने कहा, भारत-जापान का सहयोग टिकाऊ, हरित और आत्मनिर्भर आपूर्ति शृंखला का नया मॉडल बनेगा। उन्होंने कहा, दरअसल महत्वपूर्ण खनिज वो दुर्लभ और महंगे खनिज हैं जो आधुनिक तकनीक, बैटरियां, सेमी-कंडक्टर, अक्षय ऊर्जा उपकरणों, रक्षा उपकरणों और स्मार्टफोन जैसी चीजों में जरूरी हैं। वर्मा ने कहा कि भारत के पास ई-कचरे का भंडार है जबकि जापान के पास परिष्कृत प्रौद्योगिकी और संसाधनों के अनुकूलतम उपयोग वाली अर्थव्यवस्था है। दोनों देशों के लिए बैटरी और महत्वपूर्ण खनिजों में साझेदारी सिर्फ व्यापार नहीं, बल्कि चीन के एकतरफा नियंत्रण के खिलाफ एक सुरक्षित रणनीति भी है। उन्होंने कहा कि जापानी प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा न केवल एक औद्योगिक निरीक्षण है बल्कि वैश्विक बैटरी एवं महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति परिदृश्य में भारत की बढ़ती भूमिका का भी संकेत है।

प्रमुख खबरें

Sunil Gavaskar बोले, T20 में बड़े लक्ष्य का पीछा करने का तरीका सुधारे Team India

Speaker Om Birla से मिलीं BJP सांसद, JNU उत्पीड़न केस में Congress MP पर कार्रवाई की मांग

Pramila Jayapal ने भारत की Voter List से 13 करोड़ नाम हटने पर जताई चिंता

Pakistan की आतंकी हरकत पर भारत करेगा और बड़ा हमला, Rajnath Singh ने दी सीधी चेतावनी