Biden से मिलेंगे जापान के प्रधानमंत्री किशिदा, चीन सहित विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2024

वाशिंगटन। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने अपनी बहु प्रतीक्षित अमेरिका यात्रा मंगलवार को शुरू की। माना जा रहा है कि किशिदा की यात्रा के दौरान प्रशांत महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता से जुड़ी साझा चिंता और जापानी कंपनी द्वारा अमेरिका की एक प्रसिद्ध स्टील कंपनी को खरीदने को लेकर जापान और अमेरिका के बीच सार्वजनिक हुए मतभेद के दुर्लभ मामले पर चर्चा होगी। किशिदा और उनकी पत्नी बुधवार से शुरू हो रही आधिकारिक यात्रा और औपचारिक राजकीय रात्रिभोज से पहले मंगलवार शाम को व्हाइट हाउस में रुकेंगे क्योंकि राष्ट्रपति जो बाइडन दशकों पुराने सहयोगी का स्वागत करना चाहते हैं जिसे वह अपनी हिंद-प्रशांत नीति की आधारशिला के रूप में देखते हैं। 

2021 में पदभार संभालने के बाद से किशिदा बाइडन द्वारा राजकीय रात्रिभोज से सम्मानित किए जाने वाले पांचवें विश्व नेता होंगे। किशिदा व्हाइट हाउस पहुंचने से पहले मंगलवार को ‘अर्लींगटन नेशनल सिमेट्री’ और यूएस चेंबर ऑफ कॉमर्स जाएंगे। बाइडन और किशिदा बुधवार को द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और संयुक्त संवाददाता सम्मेलन करेंगे। इसके बाद प्रसिद्ध ईस्ट रूम में जापानी नेता को राजकीय रात्रिभोज देंगे। किशिदा को बृहस्पतिवार को अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया है। वह दूसरे जापानी नेता हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है। उनसे पहले 2015 में जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था। 

इसे भी पढ़ें: जेल में इमरान खान की सुरक्षा पर 12 लाख रुपये महीने का खर्च : Report

निप्पॉन स्टील ने दिसंबर में घोषणा की थी कि उसने अमेरिकी कंपनी ‘यूएस स्टील’ को 14.1 अरब डॉलर का नकद भुगतान करके खरीदने की योजना बनाई है, जिससे यह चिंता बढ़ गई है कि इस लेनदेन का श्रमिकों, आपूर्ति श्रृंखलाओं और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से क्या मायने हो सकते हैं। वाशिंगटन में जापान के राजदूत शिगियो यामादा ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि किशिदा अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ चर्चा के दौरान निप्पॉन-यूएस स्टील सौदे से जुड़ा मुद्दा उठाएंगे या नहीं।

प्रमुख खबरें

IPL 2027 नीलामी से पहले CSK और SRH के बीच चार खिलाड़ियों की ट्रेड

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच ट्रेड, Liam Livingstone टीम में शामिल

Asian Champions Trophy: भारत ने Japan को 4-1 से हराकर छठी बार जीता खिताब

Harry Kane ने Bayern Munich के साथ 2029 तक बढ़ाया करार, हर हफ्ते मिलेंगे 4 लाख पाउंड