By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2024
वाशिंगटन। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने बृहस्पतिवार को अमेरिकी संसद में सांसदों को संबोधित किया और उनसे एशिया-प्रशांत क्षेत्र में तनाव और विदेशों में अमेरिका की भूमिका को लेकर गहराते संदेह के बीच वैश्विक प्रतिबद्धताओं के महत्व पर विचार करने का आग्रह किया। किशिदा अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात के लिए इस सप्ताह वाशिंगटन में हैं।