जापान के प्रधानमंत्री Fumio Kishida ने फुकुशिमा संयंत्र का दौरा किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2023

तोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने रविवार को सुनामी से क्षतिग्रस्त फुकुशिमा परमाणु संयंत्र का दौरा किया और कहा कि प्रशांत महासागर में उपचारित रेडियोधर्मी अपशिष्ट जल छोड़ने का आसन्न कार्य स्थगित नहीं किया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सुरक्षित कदम है, लेकिन उनकी सरकार दशकों पुरानी परियोजना के दौरान मछली पकड़ने वाले समुदायों को नुकसानदायक अफवाहों के संभावित प्रभावों से बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके मंत्री अगले सप्ताह एक बैठक में पानी छोड़े जाने की शुरुआत करने की तारीख तय करने से पहले सोमवार को मछली पकड़ने वाले संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करेंगे। इस बात की उम्मीद है कि अगस्त के आखिर में इसकी शुरुआत होगी। किशिदा ने कहा कि पानी छोड़ना एक दीर्घकालिक परियोजना है और वह मछली पकड़ने वाले स्थानीय समूहों की चिंताओं और जरूरतों की पहचान करने के महत्व से अवगत हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि मैं सरकार की स्थिति सीधे मत्स्य पालन प्रतिनिधियों को बता सकूंगा।’’ जापान सरकार ने दो साल पहले पानी छोड़े जाने की योजना की घोषणा की थी। उसके बाद से ही सरकार को जापान के मछुआरों के संगठनों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। दक्षिण कोरिया और चीन के समूहों ने भी इसे राजनीतिक और कूटनीतिक मुद्दा बनाते हुए चिंता जताई है।

प्रमुख खबरें

Delhi Metro ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच बंद किए 11 स्टेशन, Rajiv Chowk पर इंटरचेंज चालू

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं, दिल्ली पुलिस ने लगाई BNSS 163

हमले की स्थिति में सभी हथियारों से जवाब देगा Russia, पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेताया

Mahanadi water dispute: ओडिशा और Chhattisgarh समाधान के करीब पहुंचे, बोले Mohan Charan Majhi