जरांगे ने मुंडे पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया, मुंडे का इनकार, सीबीआई जांच की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2025

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक धनंजय मुंडे ने उनकी हत्या की साजिश रची थी। मुंडे ने जरांगे के इस आरोप का खंडन करते हुए इस संबंध में दर्ज शिकायत की सीबीआई जांच कराने की मांग की।

जालना पुलिस के अनुसार, जरांगे के सहयोगी गंगाधर कलकुटे द्वारा इस सप्ताह की शुरुआत में सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या की साजिश रचे जाने का आरोप लगाते हुए दर्ज कराई गई एक औपचारिक शिकायत की जांच के बाद दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

संवाददाताओं से बातचीत में जरांगे ने आरोप लगाया, ‘‘धनंजय मुंडे ने मेरी हत्या की साजिश रची थी। कंचन नाम का एक व्यक्ति, जो मुंडे का निजी सहायक या उनकी जान-पहचान का है, हिरासत में लिए गए संदिग्धों में से एक को परली गेस्ट हाउस ले गया था, जहां मुंडे ने एक बैठक बुलाई थी और उनसे बात की थी।’’

उन्होंने दावा किया कि उनके फर्जी वीडियो और रिकॉर्डिंग बनाकर उन्हें बदनाम करने या कुछ दवाओं का इस्तेमाल करके उन्हें मारने की चर्चा हुई थी। जरांगे ने आरोप लगाया कि बैठक के बाद संदिग्धों ने उन्हें खत्म करने के लिए 2.5 करोड़ रुपये में सौदा किया। उन्होंने साजिश में कम से कम 18 लोगों के शामिल होने का दावा किया और आरोप लगाया कि संदिग्धों ने मुंबई में मुंडे से भी मुलाकात की और वारदात को दुर्घटना दिखाने के लिए एक वाहन मांगा।

इस बीच, मुंडे ने जरांगे के आरोपों को ‘निराधार, दुर्भावनापूर्ण और राजनीति से प्रेरित’ करार दिया और दावा किया कि उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता के खिलाफ कभी कुछ नहीं कहा।

उन्होंने आरोप लगाया कि मामले के सिलसिले में हिरासत में लिए गए लोग खुद जरांगे से जुड़े थे। परली से राकांपा विधायक ने कहा कि वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस मामले में सीबीआई जांच का आदेश देने की अपील करेंगे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Asian Championships: मनु भाकर को रजत, ईशा सिंह को कांस्य, भारत को टीम गोल्ड

BWF का नया कैलेंडर: India Open का Super 750 दर्जा कायम, Syed Modi टूर्नामेंट हुआ Downgrade

Vaibhav Suryavanshi: अंडर-19 वर्ल्ड कप हीरो, सचिन से तुलना और टीम इंडिया की दहलीज

BCCI की नई लिस्ट जारी: Shubman Gill को मिला प्रमोशन, Mohammed Shami का पत्ता कटा