Jasmin Sandlas का बड़ा खुलासा, Dhurandhar 2 का ये हिट गाना मूवी रिलीज की सुबह हुआ रिकॉर्ड

By Neha Mehta | Mar 28, 2026

फिल्म धुरंधर 2 का म्यूजिक जहां पहले से ही लोगों के दिलों में जगह बना चुका है, वहीं अब इसके एक खास गाने को लेकर ऐसा खुलासा हुआ है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। सिंगर जैस्मिन सैंडल्स ने बताया कि फिल्म का चर्चित गाना “जाइये सजना” आखिरी वक्त में, वो भी रिलीज वाले दिन सुबह 4 बजे तैयार हुआ था।

 

इसे भी पढ़ें: 'Dhurandhar 2' की 1000 Cr कमाई के बीच बड़ी कॉनट्रोवर्सी , पाकिस्तानी नेता Nabil Gabol बनाएंगे 'Lyari ka Gabbar'

अगर पूरे एल्बम की बात करें तो आदित्य धर की इस स्पाई थ्रिलर के लिए तैयार किया गया म्यूजिक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। गानों को इस तरह से फिल्म की कहानी में पिरोया गया है कि वो अलग नहीं बल्कि उसी का हिस्सा लगते हैं। सैंडल्स खुद इस एल्बम के पांच गानों में नजर आती हैं, जिनमें “शरारत” और “मैं और तू” जैसे ट्रैक भी शामिल हैं। अब सवाल ये है कि “जाइये सजना” इतना वायरल क्यों हो रहा है? सैंडल्स के मुताबिक, इस गाने में अकेलेपन और धोखे की भावनाओं को दिखाया गया है, जो सीधे लोगों के दिल तक पहुंच रही हैं। यही वजह है कि लोग इस गाने से खुद को जोड़ पा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: 'Dhuranthar 2' Controversy: सिखों की भावनाएं आहत होने पर R Madhavan ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैंने लाइन बोलने से पहले ही सिगरेट बुझा दी थी'

उन्होंने खास तौर पर सतिंदर सरताज का जिक्र करते हुए कहा कि गाने के हुक में उनकी आवाज को दर्शकों ने काफी सराहा है, और यही इस ट्रैक की ताकत बन गया है। कुल मिलाकर, “जाइये सजना” सिर्फ एक गाना नहीं बल्कि एक ऐसा एक्सपीरियंस बन गया है, जो यह दिखाता है कि कभी-कभी आखिरी पल में बना काम भी सबसे ज्यादा दिल छू लेने वाला साबित हो सकता है।

प्रमुख खबरें

Fusion CX ला सकती है 800 करोड़ रुपये का IPO, अगले हफ्ते दस्तक की तैयारी

Balod में छात्रा पर Acid Attack: शादी से इनकार पर प्रेमी व दोस्त ने फेंका था तेजाब, दोनों गिरफ्तार

Mansingh Thakur का अल्टीमेटम, मांगें न मानने पर 8 October से HRTC का चक्का जाम

NBFC Gold Loan 69.1% उछलकर 3.65 लाख करोड़ पहुंचा, हाउसिंग लोन में भी सुधार