सेमिफाइनल में अंपायर से भिड़े जैसन राय, मैच फीस का लगा 30% जुर्माना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2019

बर्मिंघम। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैसन राय को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में मिली हार के दौरान अंपायरों के फैसले पर असंतोष जताने के लिये मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना भरना पड़ा। 

राय पर आईसीसी आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन का आरोप है। आईसीसी ने एक बयान में कहा कि राय ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये आचार संहिता की धारा 2 . 8 का उल्लंघन किया है जो अंतरराष्ट्रीय मैच में अंपायर के फैसले पर विरोध जताने के संबंध में है। 

इसे भी पढ़ें: सेमीफाइनल हारने से एशेज को लेकर ऑस्ट्रेलिया की बेचैनी बढ़ी

यह घटना इंग्लैंड की पारी में 19वें ओवर की है जब राय ने विकेट के पीछे कैच आउट दिये जाने पर नाराजगी जताई थी। राय ने अपराध और आईसीसी मैच रैफरी रंजन मदुगले द्वारा सुनाई गई सजा स्वीकार कर ली। 

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड