जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट कप्तान नहीं बनने पर तोड़ी चुप्पी, बताया किस कारण ठुकराई कप्तानी

By Kusum | Jun 17, 2025

भारतीय तेंज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आखिरकार भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान नहीं बनने पर चुप्पी तोड़ी है। इस दौरान बुमराह ने कहा कि उन्होंने वर्कलोड को देखते हुए इंग्लैंड दौरे पर कमान संभालने का ऑफर ठुकरा दिया था। जिसके बाद उनके इनकार के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को नया कप्तान नियुक्त किया। बुमराह ने 20 जून से इंग्लैंड में शुरू होने जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले कप्तानी नहीं करने के फैसले के बारे में खुलकर बात की है। 

बुमराह ने आगे कहा कि, हां बीसीसीआई कप्तानी के लिए मेरी ओर देख रहा था। लेकिन फिर मुझे कहना पड़ा कि नहीं ये टीम के लिए भी उचित नहीं है। पांच टेस्ट की सीरीज में तीन मैचों में कप्तानी कोई और करे और दो मैचों में कमान कोई और संभाले, ऐसा टीम के लिए उचित नहीं है। मैं हमेशा से टीम को पहले रखता हूं बता दें कि बुमराह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांचवें टेस्ट में चोटिल हो गए थे। वह पीठ की चोट के कारण आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी में नहीं खेल सके थे।  

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत