Jasprit Bumrah की Killer Yorker ने बढ़ाई चिंता, Ishan Kishan चोटिल, Abhishek की जगह Sanju Samson को मिलेगा मौका!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2026

ईशान किशन ने बुधवार को नेट अभ्यास पर अपना जबर्दस्त फॉर्म बरकरार रखा लेकिन बाद में जसप्रीत बुमराह का यॉर्कर उनके बायें पैर पर लगा। बुमराह ने लगातार दूसरे दिन जमकर गेंदबाजी का अभ्यास किया। वह अमेरिका के खिलाफ पहला मैच नहीं खेले थे। किशन गेंद लगने के बाद नेट्स से चले गए। वह बाद में बल्लेबाजी के लिये आये लेकिन ज्यादा देर बल्लेबाजी नहीं की। नामीबिया के खिलाफ बृहस्पतिवार को बुमराह का खेलना तय लग रहा है।

संजू बल्लेबाजी का अभ्यास करने सबसे पहले आने वालों में थे। वॉशिंगटन सुंदर ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी की जबकि सूर्यकुमार यादव के साथ डीडीसीए अधिकारियों ने खूब सेल्फी खिंचवाई। कुलदीप यादव और रिंकू सिंह के साथ भी डीडीसीए अधिकारियों और उनके परिवारों ने सेल्फी ली।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प