टीपू जयंती पर जावड़ेकर ने कहा, कांग्रेस पाखंडियों की पार्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 11, 2018

नयी दिल्ली। भाजपा ने मैसूर के शासक टीपू सुल्तान की जयंती मनाने को लेकर शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और उसे ‘‘पाखंडियों की पार्टी’’ बताया। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने यहां कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रेम और भाईचारे की बात करते हैं, उनके समर्थक टीपू जयंती मनाते हैं। टीपू सुल्तान ने हिंदुओं और ईसाइयों की हत्या की और मंदिर एवं गिरजाघरों को तोड़ा।’ष्उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रकृति कहना कुछ और करना कुछ और की है। उन्होंने कहा, ‘‘वे इस पाखंड को कैसे समझाएंगे? यह कांग्रेस की असली प्रकृति है।’’

 

प्रमुख खबरें

भाजपा ने आयोग से निकम को ‘बदनाम’ करने के लिए वडेट्टीवार के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया

Southern Lebanon में इजराइली हमले में चार नागरिकों की मौत: मीडिया

Puri Assembly Seat के कांग्रेस उम्मीदवार पर हमला, घायल

Delhi में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया