जयंत चौधरी ने पार्टी विस्तार की योजना की घोषणा की, वक्फ एक्ट को लेकर भी दिया बड़ा बयान

By अंकित सिंह | Apr 12, 2025

केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) प्रमुख जयंत चौधरी ने दिल्ली में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए डॉ. बीआर अंबेडकर की स्थायी विरासत को रेखांकित किया और उन्हें एक “प्रगतिशील दूरदर्शी” बताया, जिन्होंने भारत के संविधान को आकार दिया और हाशिए पर पड़े समुदायों को मुख्यधारा में शामिल करने का बीड़ा उठाया। इसके अलावा जयंत चौधरी ने वक्फ अधिनियम पर भी बड़ा बयान दिया है। 

वक्फ (संशोधन) अधिनियम पर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में जयंत चौधरी ने कहा कि संसद ने काफी विचार-विमर्श और जेपीसी की सिफारिशों के बाद इस अधिनियम को पारित किया है। हर वरिष्ठ नेता के विचारों पर विचार किया गया और उसके बाद इस अधिनियम को पारित किया गया। लोकतंत्र की एक प्रक्रिया है और सभी को इसमें विश्वास रखना चाहिए। राष्ट्रपति ने भी इसे अपनी मंजूरी दे दी है। मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि वे दूसरों को भड़काएं नहीं क्योंकि यह एक जटिल अधिनियम है।

इसे भी पढ़ें: 'लगभग 40% मुस्लिम आबादी के बावजूद, असम शांतिपूर्ण रहा', वक्फ अधिनियम विरोध पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बयान

एआईएडीएमके के एनडीए में लौटने पर उन्होंने कहा कि कल एनडीए का विस्तार हुआ और एआईएडीएमके हमारे गठबंधन में शामिल हो गई। यह एनडीए की नीतियों और पीएम मोदी में (लोगों का) विश्वास दिखाता है। जैसा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में कहा, एनडीए तमिलनाडु में अगली सरकार बनाएगी और यह इस दिशा में एक बड़ा कदम है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver

मणिपुर में फिर 6 महीने AFSPA, नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना

Asian Games 10000m Race में Gulveer Singh ने जीता Silver Medal