Kisan Andolan: जयंत चौधरी ने किसानों से धैर्य बरतने की अपील की, कहा- समाधान जरूर निकलेगा

By अंकित सिंह | Feb 24, 2024

राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख जयंत चौधरी ने न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों से धैर्य बरतने को कहा और कहा कि समाधान जरूर निकलेगा। चौधरी ने पंजाब और हरियाणा की खनौरी सीमा पर किसान-पुलिस झड़प के दौरान बुधवार को एक युवा किसान की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए “दोनों पक्षों” से संयम बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान धैर्य से काम लें, समाधान जरूर निकलेगा। हिंसा किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।

इसे भी पढ़ें: हमने सभी विधायकों से बात करके NDA के साथ जाने का किया फैसला, RLD प्रमुख जयंत चौधरी बोले- देश के लोगों के लिए कुछ करना चाहते हैं

किसान नेताओं ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन को लेकर अगले कदम के बारे में 29 फरवरी को फैसला करेंगे। उन्होंने घोषणा की कि शनिवार को ‘कैंडल मार्च’ निकाला जाएगा और उसके दो दिन बाद वे केंद्र का पुतला फूंकेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) ने शुक्रवार शाम को यह निर्णय लिया। दोनों संगठन फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गांरटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

भारत में Formula One की ऐतिहासिक वापसी! Mumbai Falcons के साथ शुरू होगी F1 Sim Racing

National Athletics में हरियाणा का दबदबा, 10 Medals और Asian Championship का टिकट पक्का

Iran-America टेंशन के बीच तेज हुई कूटनीति, Putin से मिलकर Pakistan पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री

RCB की तूफानी जीत ने Delhi Capitals को रौंदा, IPL इतिहास में दर्ज हुआ दूसरा सबसे बड़ा Record