NDA की बैठक में जयंत चौधरी को मंच पर नहीं मिली जगह, समाजवादी पार्टी ने कसा तंज

By अंकित सिंह | Jun 07, 2024

संसद में एनडीए की बैठक के दौरान राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) प्रमुख जयंत चौधरी के बैठने को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। मंच पर जगह नहीं मिलने पर समाजवादी पार्टी ने रालोद का मजाक उड़ाया। एनडीए बैठक की तस्वीरों में पीएम मोदी के साथ मंच पर एनडीए के कई सहयोगी दल बैठे दिखे, लेकिन आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी गायब थे। जयंत को एनडीए के निर्वाचित सदस्यों के बीच एक सीट दी गई। 

समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर जयंत चौधरी की ये तस्वीरें शेयर करते हुए उनका मजाक उड़ाया, 'आरएलडी पार्टी प्रमुख जयंत चौधरी को दो सीटें होने के बावजूद मंच पर जगह नहीं दी गई, जबकि एक-एक सीट वाली पार्टियों के नेताओं को मंच पर बैठाया गया।" सपा नेता ने कहा कि भाजपा की जाट समुदाय के प्रति नफरत और स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजित सिंह के प्रति झूठा सम्मान उजागर हो गया है। अगर जयंत चौधरी सच में किसान हितैषी नेता हैं तो उन्हें एनडीए से दूरी बना लेनी चाहिए और किसानों के हितों के लिए बीजेपी के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। उन्हें भाजपा के साथ छोटे-छोटे प्रलोभनों के लिए अपने स्वाभिमान और किसान हितों का सौदा नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: जीत के बाद आशीर्वाद, BJP के धरोहर आडवाणी व मुरली मनोहर से पीएम की मुलाकात

हाल के लोकसभा चुनावों में, जयंत चौधरी की आरएलडी ने यूपी में दो सीटें, बिजनौर और बागपत जीतीं। दूसरी ओर, अनुप्रिया पटेल की अपना दल (सोनेलाल) और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के एक-एक सांसद हैं। इन दोनों को मंच पर जगह दी गई थी। एक्स पर एक यूजर ने लिखा कि लेकिन RLD अध्यक्ष जिनके  2 सांसद 10 विधायक हैं जयंत चौधरी को मंच पर जगह नहीं! अगर सहयोगी दलों के साथ ये ही व्यवहार रहा तो NDA सरकार पूरे 5 साल नहीं चल पायेगी! 

प्रमुख खबरें

राष्ट्राध्यक्षों द्वारा हिंदी गाने गाकर सांस्कृतिक जुड़ाव की रणनीतिक

UP Rain: मौसम तंत्र कमजोर पड़ने से भारी बारिश थमी, नदियां उफान पर

साहित्यकार Om Prakash Jha बोले, राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश देती हैं दीनदयाल की पुस्तकें

Pushkar Singh Dhami का कांग्रेस पर हमला, भ्रम फैलाने के लिए झूठ का सहारा ले रही पार्टी