NDA के साथ जाने के सवाल पर बोले RLD प्रमुख जयंत चौधरी- अब मैं किस मुंह से इंकार करूँ?

By नीरज कुमार दुबे | Feb 09, 2024

राष्ट्रीय लोक दल के मुखिया जयंत चौधरी के भाजपा के साथ आने की चल रही अटकलों को तब और हवा मिल गयी जब भारत सरकार ने जयंत के दादा और देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिये जाने का ऐलान कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किये गये इस ऐलान पर भावुक होते हुए जयंत चौधरी ने पहले तो यह कहा कि दिल जीत लिया। उसके बाद उन्होंने एनडीए और भाजपा के साथ जाने के मुद्दे पर पूछे गये सवाल पर कह दिया कि अब मैं किस मुंह से उनको मना करूँ?

इसे भी पढ़ें: जब प्रधानमंत्री से मांगी 35 रुपए की रिश्वत, फिर चौधरी चरण सिंह ने किया ये हाल

वहीं दूसरी ओर, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव गारू और डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करना एक अभिनंदनीय घोषणा है। ये देश के करोड़ों किसानों का सम्मान है।'' उन्होंने कहा कि यूपी के लिए ये और अभिनंदनीय है क्योंकि चौधरी चरण सिंह साहब ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अतुलनीय सेवा की।

प्रमुख खबरें

Mourinho की वापसी और Arsenal का तगड़ा ऑफर, मुश्किल में Vinicius Jr; Real Madrid ने बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

Mikhailo Mudryk की 2 साल बाद मैदान पर वापसी, Juventus के खिलाफ Pre-season Match में हारी Chelsea

Bankipur bypoll में मिली हार पर BJP ने की समीक्षा, पटना बैठक में बनेगी नई रणनीति

Parliament का विशेष सत्र बुलाने का कोई प्रस्ताव नहीं, Kiren Rijiju ने दी जानकारी