जयंत पाटिल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोले- केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने के बजाय यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2022

मुंबई, महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने के बजाय यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद फंस गए भारतीय छात्रों को वहां से निकालने पर ध्यान देना चाहिए। राकांपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी चुनावों में व्यस्तहै, सरकार ने कुछ भी नहीं किया है जबकि उन्होंने पांच दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय से यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वहां से निकालने के लिए अनुरोध किया था। पाटिल महाराष्ट्र की महा विकास आघाड़ी सरकार में जल संसाधन मंत्री भी हैं।

उन्होंने ट्वीट किया  यूक्रेन पर रूसी हमले की आशंका के कारण उत्पन्न तनाव को देखते हुए एक सप्ताह पहले मैंने प्रधानमंत्री कार्यालय से मांग की थी कि भारतीय छात्रों को वहां से जितनी जल्दी हो सके, निकालें। लेकिन लगता है कि सत्ताधारी दल चुनाव में व्यस्त है क्योंकि युद्ध के बावजूद , वहां फंसे भारतीय छात्रों के लिए कुछ नहीं किया गया है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे दस मार्च को घोषित होंगे। पाटिल ने ट्वीट किया राजनीतिक विरोधियों के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने के बजाय, मैं आपसे (केंद्र) अपनी शक्ति का उपयोग करने और भारतीय छात्रों को यूक्रेन से निकालने का अनुरोध करता हूं। राकांपा नेता ने हालांकि किसी घटना विशेष का जिक्र नहीं किया लेकिन समझा जाता है कि उनका इशारा पूर्व मंत्री अनिल देशमुख और वर्तमान मंत्री नवाब मलिक सहित महा विकास आघाड़ी सरकार के कुछ नेताओं पर केंद्रीय एजेंसियों की अलग अलग मामलों में कार्रवाई को लेकर था।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Google ने लॉन्च किया Nano Banana 2, जानें कैसे करें AI इमेज जनरेशन का इस्तेमाल

CBI SO Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक में 275 पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें Online Apply

Iran पर हमले को स्पेन के PM Pedro Sanchez ने बताया Russian Roulette, US-Israel को दी कड़ी चेतावनी

Nitish Kumar के इस्तीफे की खबरों पर Giriraj Singh बोले, Holi पर ऐसे चुटकुले आम हैं