राजग में जाने से पहले जयंत को मशवरा करना चाहिए था: Naresh Tikait

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2024

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होने की खबरों के बीच भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने रविवार को कहा कि यह फैसला लेने से पहले रालोद प्रमुख जयंत चौधरी को उन लोगों से चर्चा कर लेनी चाहिए थी जो तीन पीढ़ियों से उनसे जुड़े हैं।

टिकैत ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, राजनीति में दुश्मन कब दोस्त बन जाए, पता नहीं चलता। जयंत चौधरी की अपनी सोच है लेकिन उन्हें कम से कम उन लोगों से सलाह लेनी चाहिए थी जो तीन पीढ़ियों से उनके साथ हैं।

टिकैत ने कहा कि उन्हें इस बात का हमेशा अफसोस रहेगा। टिकैत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे और वह भारत रत्न के हकदार थे। उन्होंने कहा, उन्हें (चरण सिंह) यह सम्मान पहले ही मिलना चाहिए था।

किसानों ने पहले ही चौधरी चरण सिंह जी के लिए भारत रत्न की मांग की थी। सरकार को अब किसानों की ज्वलंत समस्याओं का भी समाधान करना चाहिए। टिकैत ने सरकार पर कम गन्ना मूल्य घोषित कर किसानों को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा