चौधरी चरण सिंह का जिक्र कर रहे थे जयंत, तभी खरगे ने उठाया सवाल, सभापति ने टोकते हुए कहा- हर किसान को आहत कर रहे हैं

By अभिनय आकाश | Feb 10, 2024

आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला बहुत बड़ा फैसला है। कल इस घोषणा के बाद लोगों ने दिवाली मनाई। कल किसानों ने सीपी में मिठाइयां बांटी। इससे यही पता चलता है कि यह फैसला सिर्फ उनके परिवार तक ही सीमित नहीं था, बल्कि किसानों को मजबूत करने वाला फैसला है। जब संसद में जयंत चौधरी बोल रहे थे तभी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सवाल उठाया कि किस नियम के तहत इनको बोलने दिया गया है। खरगे ने कहा कि हालांकि हम सैल्यूट करते हैं जिन्हें भारत रत्न दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: Parliament Proceeding: कांग्रेस ने राम को किया खारिज, इसलिए हुआ ये हाल, संसद में राम मंदिर पर चर्चा के दौरान बोले बीजेपी सांसद

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि ये हमारे लिए गर्व का क्षण है कि पीएम मोदी ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर सम्मान दिया...कांग्रेस को आज जश्न मनाना चाहिए था कि उनके पूर्व पीएम को पीएम मोदी ने सम्मानित किया है। लेकिन दुर्भाग्य ये है कि उनके सरनेम में गांधी नहीं था नेहरू, गांधी होता तो चल जाता।..वह स्वयं को भारत रत्न देने में लगे हुए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह,पीवी नरसिम्हा राव गारू और डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "आज पूरा देश उनका  गुणगान कर रहा है लेकिन नेता प्रतिपक्ष को चौधरी चरण सिंह, डॉ. एमएस स्वामीनाथन और पीवी नरसिम्हा राव गारू का अपमान करने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।''

प्रमुख खबरें

Nepal Flood में Britain देगा 50 लाख पाउंड की आर्थिक मदद, बचावकर्मियों की भी पेशकश की

Real Madrid की Real Sociedad पर धमाकेदार जीत, Set Pieces की सटीक रणनीति से पलटा मैच का पासा

UK Citizenship हासिल करने में भारतीय सबसे आगे, ब्रिटेन में स्थायी निवास में भी 51% उछाल

US Dollar के मुकाबले Rupee 1 पैसे की मामूली गिरावट के साथ 95.45 पर बंद हुआ