सरकार गिराने के संबंध में कांग्रेस-JD(S) के आरोप में कोई सचाई नहीं: येदियुरप्पा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2019

बेंगलुरू। कर्नाटक में गठबंधन सरकार को गिराने के लिए भाजपा के प्रयासों के बारे में खबरों को बकवास करार देते हुए भाजपा प्रदेश प्रमुख बी. एस. येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है और आरोप लगाया कि कांग्रेस-जदएस गठबंधन विपक्षी विधायकों को प्रलोभन देने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा करने के लिए भाजपा विधायक नयी दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं और पार्टी किसी भी तरह ‘रिजार्ट राजनीति’ में संलिप्त नहीं हैं। येदियुरप्पा ने नयी दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, ‘बहुमत के बावजूद कांग्रेस-जदएस गठबंधन हमारे विधायकों को प्रलोभन देने की कोशिश कर रहा है और खरीद-फरोख्त में संलिप्त है, भाजपा यह नहीं कर रही है।’

इसे भी पढ़ें: कुमारस्वामी को अपने विधायकों पर भरोसा, बोले- कोई नहीं बदलेगा पाला

येदियुरप्पा ने कहा कि 104 विधायकों के साथ हम विपक्ष के तौर पर शांतिपूर्वक काम करने को तैयार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस-जदएस गठबंधन भ्रम की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहा है। सत्तारूढ़ गठबंधन को विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। भाजपा ‘कर्मठ’ विपक्ष की तरह कामकाज करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि वे धन और मंत्री पद के जरिए हमारे लोगों को प्रलोभन देने की कोशिश कर रहे हैं। हमने कांग्रेस-जदएस के किसी भी विधायकों के लिए ऐसा नहीं किया है। कुमारस्वामी ऐसा कर रहे हैं। अटकलें हैं कि कांग्रेस के छह से आठ विधायक भाजपा खेमे में जा सकते हैं। ऐसी भी खबरें हैं कि उनमें से कुछ संपर्क से बाहर हैं। येदियुरप्पा ने कहा कि लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विधायकों के साथ पिछले दो दिनों में दिल्ली में चर्चा हुई।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन

Iran कर रहा ताबड़तोड़ हमला! अब तुर्की की ओर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, NATO ने हवा में कर दिया तबाह