जदयू ने किया साफ, प्रशांत किशोर के संगठन का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2019

पटना। बिहार में सत्तारूढ़ जदयू ने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के संगठन इंडियन पॉलीटिकल एक्शन कमेटी (आईपैक) के पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के लिए काम करने की चर्चा के बीच रविवार को स्पष्ट किया कि किशोर के संगठन से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यहां स्थित आवास पर रविवार को आयोजित जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद यहां संवाददाताओं से बात करते हुए पार्टी प्रवक्ता के. सी. त्यागी ने कहा कि किशोर के संगठन से उनकी पार्टी का कोई भी लेना देना नहीं है।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा का लक्ष्य ‘मिशन 75’: खट्टर

यह पूछे जाने पर कि क्या किशोर ने अपने संगठन द्वारा तृणमूल कांग्रेस की मदद करने से जुड़े मुद्दे के बारे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के समक्ष स्थिति स्पष्ट कर दी है, त्यागी ने कहा, किशोर ने नीतीश कुमार जी के साथ इस मुद्दे पर बात की थी और मामला अब समाप्त हो गया है। 

 

प्रमुख खबरें

IPL 2024 MI vs KKR: नहीं थम रहा मुंबई इंडियंस के हार का सिलसिला, 12 साल बाद कोलकाता ने वानखेड़े में फहराया जीत का पताका

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि