Vance in India: JD Vance पहुंचे भारत, अश्विनी वैष्णव ने किया स्वागत, दिया गया औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर

By रितिका कमठान | Apr 21, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति जेडी वेंस, अपनी पत्नी ऊषा वेंस और तीन बच्चों के साथ भारत पहुंच चुके है। उनका विमान नई दिल्ली के पालम एयरबेस पर लैंड हो चुका है। जेडी वेंस चार दिनों की भारत यात्रा पर आए है। उनके साथ एवान, विवेक और मिराबेल जो उनके बच्चे हैं, भी मौजूद है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, पीएम मोदी और जेडी वेंस विभिन्न विषयों पर बातचीत करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को कहा, "यह एक आधिकारिक यात्रा है। वह प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ हमारी व्यापक रणनीतिक वैश्विक साझेदारी है। इसलिए, जब आप किसी देश के साथ उस स्तर की साझेदारी करते हैं, तो जाहिर है कि आप सभी प्रासंगिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।"

बता दें कि जेडी वेंस के दिल्ली आगमन पर उनके स्वागत में दिल्ली भर में कई होर्डिंग्स लगाए गए हैं। दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक के सुचारू रुप से चलने को सुनिश्चित करने के लिए दिन के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वो मध्य दिल्ली में कुछ मार्गों से बचें और यदि संभव हो तो सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति की ये यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब टैरिफ वॉर चल रहा है। इस यात्रा को डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक मिशन के रूप में देखा जा रहा है, जो अमेरिका और चीन के बीच तेजी से बढ़ते व्यापार युद्ध के साथ मेल खाता है।

प्रमुख खबरें

राशन इकट्ठा कर लो...यूरोप में क्या बड़ा होने वाला है! ब्रिटेन-फ्रांस अचानक क्यों करने लगे ये अपील?

Microsoft ने Hyderabad में शुरू किया चौथा Cloud Region, AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार

10m Air Rifle में Parth Mane ने जीता Silver, Manu Bhaker और सौरभ के बाद चमका नया सितारा

Bihar में शाम 7 बजे लड़कियां सुरक्षित क्यों नहीं, Jamui मामले पर Rahul Gandhi का वार