Benjamin Netanyahu के दोबारा चुनाव पर US उपराष्ट्रपति JD Vance का समर्थन से इनकार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 20, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इजराइल के नेता बेंजामिन नेतन्याहू का समर्थन किए जाने के एक दिन बाद, उपराष्ट्रपति जे.डी वेंस ने नेतन्याहू के दोबारा चुनाव लड़ने का समर्थन करने से इनकार कर दिया है। सोमवार को पत्रकार मार्क हैल्परिन को दिए साक्षात्कार में वेंस ने कहा, ‘‘अमेरिकी या अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक इतिहास में राष्ट्रपति का समर्थन सबसे ज्यादा प्रभाव रखता है।’’ उत्तरी कैरोलिना से रिपब्लिकन सीनेट उम्मीदवार माइकल व्हाटली के प्रचार में जुटे वेंस ने कहा, ‘‘मैं अमेरिकी उम्मीदवारों का समर्थन करता हूं और इस समय मेरा पूरा ध्यान मध्यावधि चुनावों पर है। इसलिए मैं इजराइल के चुनावों में नहीं पड़ रहा हूं।’’ इससे पहले वेंस ने पिछले साल हंगरी के तत्कालीन प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान के लिए प्रचार किया था, हालांकि बाद में ओरबान की पार्टी संसदीय चुनाव हार गई थी।

पिछले महीने, वेंस ने लास वेगास में ‘रिपब्लिकन जूइश कोएलिशन’ की एक बंद कमरे में हुई बैठक को संबोधित किया था। यह संगठन अमेरिका-इजराइल के मजबूत संबंधों और यहूदी-विरोध के खिलाफ काम करता है।

प्रमुख खबरें

Jantar Mantar पर प्रदर्शन मामला: CJP नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, Crime Branch को सौंपी जांच

रिजीम चेंज न हुआ, न आगे होगा..., RSS प्रमुख Mohan Bhagwat बोले: भारत विरोधी ताकतें कर रहीं साजिश

स्कूलों में जंक फूड पर रोक के लिए FSSAI से स्पष्ट नियम मांगेगा Kerala

Jio Platforms IPO से पहले एंकर बुक 30 गुना भरी, बड़े निवेशकों को मिले 8,110 करोड़ के शेयर