JDS-कांग्रेस में दरार, देवेगौड़ा ने दे डाली सख्त चेतावनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2019

बेंगलुरू। जनता दल (सेक्यूलर) सुप्रीमो एच डी देवेगौड़ा ने गठबंधन सहयोगी कांग्रेस से कहा है कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए गठजोड़ करने से पहले वह क्षेत्रीय दलों के साथ अच्छा व्यवहार करे। बृहस्पतिवार देर रात पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘धर्मनिरपेक्ष दलों के लिए कांग्रेस बड़े भाई की तरह है। इस साल लोकसभा चुनावों के लिए गठबंधन बनाने से पहले उसे (कांग्रेस) हमारे साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत अभी जारी है।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर से ज्यादा जरूरी है गरीबी- बेरोजगारी हटाना: राहुल गांधी

लोकसभा चुनावों में 2:1 के अनुपात में सीटों की साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत के संदर्भ में गौड़ा का यह बयान आया है।

प्रमुख खबरें

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!

सभी फैसले रद्द कर दें...CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, कर दी गई ये बड़ी मांग

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ