बिहार के लिए NDA में हुआ सीटों का बंटवारा, JDU 115 तो BJP 121 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

By अनुराग गुप्ता | Oct 06, 2020

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रेस वार्ता में सीटों का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि जेडीयू के हिस्से में 122 सीटें आई हैं। जिनमें से वह जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को 7 सीटें देंगी। जबकि भाजपा को 121 सीटें मिली हैं।  

इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि नीतीश कुमार बिहार में हमारे नेता हैं और लोजपा केंद्र में हमारी सहयोगी है। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की जद(यू) के साथ उनका गठबंधन अटूट है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा के साथ ‘‘सौहार्दपूर्ण संबंध’’ हैं, हमेशा PM मोदी के नेतृत्व का समर्थन किया: चिराग 

चुनाव से पहले एनडीए का हिस्सा रही लोक जनशक्ति पार्टी अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने साफ कर दिया था कि वह नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ेंगे। जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने साफ कर दिया कि भाजपा नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी।

प्रमुख खबरें

भारत आने की तैयारी में लगे थे जिनपिंग-पुतिन, अचानक भागे-भागे रूस पहुंच गए CIA चीफ

Nepal Flash Floods | नेपाल में जलप्रलय! लापता लोगों में 300 से अधिक भारतीय शामिल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल का बड़ा बयान

Nepal Flood: ICIMOD ने हिमस्खलन को माना तबाही की वजह, 160 से अधिक मौतें

Nepal के आरोपों पर बुरी तरह भड़का China, तिलमिलाते हुए ड्रैगन बोला, हमारी वजह से नहीं आई बाढ़