बिहार की जनता का ध्यान भटकाने के लिए सुशांत मामले में राजनीति कर रही जदयू और भाजपा: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा बाढ़ एवं कोरोना वायरस संक्रमण से परेशान राज्य की जनता का ध्यान भटकाने के लिए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में राजनीति कर रहे हैं तथा इनके पास सिर्फ सुशांत और रिया चक्रवर्ती का एजेंडा है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह दावा भी किया कि अभिनेत्री कंगना रनौत ने भाजपा के इशारे पर मुंबई को पीओकेबताने वाला ‘अशोभनीय’ बयान दिया है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बिहार की जनता आज बाढ़ और कोरोना से पीड़ित है। रोजगार और रोटी के लिए लोग धक्के खा रहे हैं। नीतीश कुमार और भाजपा के पास इसका कोई जवाब नहीं है। ये सरकार शासन की जिम्मेदारी और जवाबदेही से पीठ दिखाकर भाग गई है।’’ 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा