चुनावी गहमागहमी के बीच JDU उम्मीदवार ने दिया बच्चे को जन्म, नीतीश कुमार ने जमकर की प्रशंसा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2020

आरा। चुनावी गहमागहमी के बीच जगदीश विधानसभा सीट से जदयू उम्मीदवार सुषुमलता कुशवाहा ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को उनकी प्रशंसा की। नीतीश जो रविवार को उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ जगदीशपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे, ने बताया कि शनिवार रात सुषुमलता ने एक बच्ची को जन्म दिया है। उन्होंने मां और नवजात बच्ची को आशीर्वाद दिया। सुषुमलता अब भी पटना के एक अस्पताल में हैं और वे मुख्यमंत्री की जनसभा में शामिल नहीं हो सकीं। 

इसे भी पढ़ें: लव सिन्हा बोले, पिता की हार का बदला लेने नहीं, बल्कि लोगों के कल्याण के लिये लडूंगा 

भोजपुर जिले में स्थित इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 28 अक्टूबर को मतदान होगा। मुखिया के रूप में सुषुमलता के काम से प्रभावित होकर नीतीश ने उन्हें अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। ग्रामीणों ने कहा कि पहले महिलाएं ग्राम सभा की बैठकों से दूर रहती थीं, लेकिन सुषुमलता के मुखिया बनने के बाद, इस तरह की बैठकों में बड़ी संख्या में महिलाएं भाग लेती हैं ताकि क्षेत्र के विकास कार्य को पूरा किया जा सके।

प्रमुख खबरें

BIADA MD नवीन कुमार ने IMC Gaya के निर्माण कार्यों का किया स्थल निरीक्षण

Meerut में Nitin Nabin की युवाओं को सलाह, नशे और शॉर्टकट से दूर रहकर देशहित को सर्वोपरि रखें

Finance Ministry ने बैंक कर्मचारियों से हड़ताल टालने और बातचीत से हल निकालने को कहा

Iranian Airlines के Flight संचालन पर गहराएगा संकट, US प्रतिबंधों पर China से बातचीत जारी