PK पर JDU का पलटवार, पूछा- 2012-14 में भाजपा के साथ थे तो कहां थी विचारधारा

By अंकित सिंह | Feb 18, 2020

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के आरोपों पर जनता दल यू ने पटलवार किया है। JDU नेता अजय आलोक ने कहा कि इस तरह की बातें लोग तभी करते है जब वो मानसिक रूप से अस्थिर होते हैं। अजय आलोक ने साफ कहा कि प्रशांत किशोर बिहार के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। विचारधारा के सवाल पर अजय आलोक ने कहा कि जब वह 2012 और 2014 में गुजरात में बीजेपी के लिए काम करते थे तो उनकी विचारधारा कहां थी। प्रशांत किशोर ने कहा था कि नीतीश जी हमेशा कहते हैं कि वह गांधी, जेपी और लोहिया के आदर्शों को नहीं छोड़ सकते। फिर वह उन लोगों के साथ कैसे रह सकते हैं जो कि गोडसे की विचारधारा का समर्थन करते हैं। दोनों एक साथ नहीं चल सकते। अगर आप भाजपा के साथ खड़े रहना चाहते हैं, तो मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है लेकिन आप दोनों तरफ तो नहीं रह सकते। 

इसे भी पढ़ें: विकास हुए लेकिन धीमी है रफ्तार, 10 सालों में भी नहीं बदला बिहार, अब PK करेंगे बात बिहार की

आपको बता दें कि चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास मॉडल पर सवाल खड़ा किया और उन पर सैद्धांतिक विचारधारा से समझौता कर भाजपा के साथ गठबंधन में रहने की बात पर कटाक्ष भी किया। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ आवाज उठाने वाले किशोर ने कहा कि कुमार को यह बताना चाहिए कि वह महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे के साथ एक साथ कैसे खड़े रह सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार