जदयू सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह की बिगड़ी तबीयत, नीतीश कुमार ने की मुलाकात, एयर एम्बुलेंस से लाया गया दिल्ली !

By अनुराग गुप्ता | Jul 13, 2022

पटना। जदयू के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस से राष्ट्रीय राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) लाया गया। आपको बता दें कि वशिष्ठ नारायण सिंह को दिल्ली लाये जाने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके आवास में उनसे मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। नीतीश कुमार के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी उनसे मिलने पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: बिहार में अजीबोगरीब घटना, PM के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भेजा गया दिवंगत विधायक को न्योता 

JP आंदोलन के अग्रणी नेता रहे

वशिष्ठ नारायण सिंह जयप्रकाश नारायण (जेपी) आंदोलन के अग्रणी नेताओं में से एक रहे। उन्होंने नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव दोनों के साथ काम किया है। वशिष्ठ नारायण सिंह बिहार जदयू के तीन बार अध्यक्ष रह चुके हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद करने वाले वशिष्ठ नारायण सिंह समता पार्टी के जमाने से नीतीश कुमार के साथ हैं। इसके अलावा साल 2002 से वो राज्यसभा सांसद हैं।

प्रमुख खबरें

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है