'हम इंदिरा गांधी से नहीं, शासन से लड़ रहे थे', जदयू अध्यक्ष बोले- आज देश में आपातकाल से भी बदतर स्थिति

By अंकित सिंह | Jun 24, 2023

बिहार में विपक्षी दलों की बैठक को लेकर राजनीतिक बवाल जारी है। भाजपा जबरदस्त तरीके से विपक्षी दलों पर निशाना साधा रही है। भाजपा लालू यादव और नीतीश कुमार पर निशाना साध रही है। भाजपा का साफ तौर पर कहना है कि कांग्रेस के खिलाफ नीतीश कुमार और लालू यादव ने इमरजेंसी के दिनों में लड़ाई लड़ी। आज उसी कांग्रेस की गोद में जाकर वे दोनों बैठ गए हैं। इसी को लेकर जदयू अध्यक्ष ललन सिंह का बयान आया है। ललन सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि आज इमरजेंसी से भी बदतर स्थिति है। 

इसे भी पढ़ें: Central Investigation Ban: विपक्ष शासित 10 राज्यों में अब CBI की No Entry, सामान्य सहमति क्या है और चुनावों पर एजेंसियों की जांच का हो सकता है असर?

नड्डा ने क्या कहा था

भाजपा अध्यक्ष ने कहा था कि आज मुझे बड़ा आश्चर्य हुआ...  ये विपक्षी बिहार में गलबहियां कर रहे हैं, लेकिन ये भूल गए कि लालू प्रसाद यादव को राहुल गांधी की दादी ने 22 महीने के लिए जेल में डाला था। नीतीश कुमार 20 महीने के लिए जेल की सलाखों के पीछे थे। आज पटना की धरती पर जब मैं राहुल गांधी का स्वागत करते हुए इनकी तस्वीरें देखता हूं तो लगता कि राजनीति में क्या से क्या हो गया। 

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा