JDU ने MLC दिनेश कुमार सिंह निलंबित, पुत्री को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं को धमकाने का लगा आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2020

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की तैयारी के बीच राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने अपने विधानपरिषद सदस्य (एमएलसी) दिनेश कुमार सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर बुधवार को निलंबित कर दिया। जदयू के प्रदेश महासचिव नवीन कुमार आर्य ने पार्टी के बिहार विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) दिनेश कुमार सिंह को निलंबित किए जाने को लेकर बुधवार को एक पत्र जारी किया। निलंबन पत्र में दिनेश कुमार सिंह पर जदयू में रहते हुए मुजफ्फरपुर के गायघाट विधानसभा क्षेत्र से इस बार लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही अपनी पुत्री कोमल सिंह के पक्ष में काम करने के लिए जदयू कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाने और उन्हें धमकी देने के आरोप के आलोक में उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किए जाने की बात कही गई है। 

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी