जदयू ने साधा चिराग पर निशाना, कहा- वंशवाद की राजनीति में लोग बिना बहुत योगदान किए बड़ी महत्वाकांक्षाएं रखते हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2020

नयी दिल्ली। लोजपा प्रमुख चिराग पासवान के खुले पत्र को लेकर जद (यू) ने सोमवार को उन पर निशाना साधा। चिराग पासवान ने अपने पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीत पार्टी को वोट देने से भविष्य की पीढ़ी पलायन के लिए बाध्य होगी। उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए लोजपा एक दिन पहले ही बिहार में राजग से अलग हो गयी थी। पासवान ने हालांकि कहा कि बिहार में उनकी पार्टी भाजपा नीत सरकार के गठन में मदद करेगी। चिराग पासवान ने लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा, हमारे पास बर्बाद करने के लिए ज्यादा समय नहीं है। यह बिहार के 12 करोड़ लोगों के लिए जीवन और मृत्यु का सवाल है।’’ चिराग के पिता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने करीब लगभग दो दशक पहले इस पार्टी की स्थापना की थी। चिराग ने कहा, ‘‘जद (यू) उम्मीदवार के पक्ष में दिया गया हर वोट आपके बच्चों को पलायन के लिए बाध्य करेगा।’’ 

प्रमुख खबरें

अनुराग ठाकुर ने हिमाचल Lottery को बताया Rahul Gandhi का फटा-फट मॉडल, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़

ईरान की गिरफ्त में US का जहाज! फिर जो हुआ, बौखलाया अमेरिका

NABARD और NaBFID ने ग्रामीण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट्स के वित्तपोषण के लिए मिलाया हाथ

Kanpur Training Aircraft Crash: खेत में गिरा विमान, दो PILOTS की दर्दनाक मौत