कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच JEE मेन्स प्रवेश परीक्षा स्थगित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने रविवार को बताया कि 27 से 30 अप्रैल के बीच होने वाली इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन्स को स्थगित कर दिया गया है। निशंक ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 संबंधी मौजूदा हालात के मद्देनजर, मैंने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक को जेईई (मेन्स)- अप्रैल सत्र स्थगित करने की सलाह दी है। मैं यह दोहराना चाहता हूं कि हमारे छात्रों की सुरक्षा और उनका अकादमिक करियर बचाना मेरी और शिक्षा मंत्रालय की प्राथमिकता है।’’

इसे भी पढ़ें: डिपो में विस्फोट के मामले में चेक गणराज्य ने 18 रूसी राजनयिकों को किया निष्कासित

एनटीए के आधिकारिक आदेश में कहा गया है, ‘‘कोविड-19 संबंधी मौजूदा हालात और परीक्षार्थियों एवं परीक्षा संबंधी पदाधिकारियों की सुरक्षा एवं कुशलता को ध्यान में रखते हुए जेईई-(मेन्स) अप्रैल सत्र को स्थगित करने का फैसला किया गया है।’’ आदेश में कहा गया, ‘‘संशोधित तारीखों की घोषणा बाद में और परीक्षा से कम से कम 15 दिन पहले की जाएगी।

प्रमुख खबरें

भारत सरकार ने Jio OneWeb और Starlink को दी Satellite Internet के लिए मंजूरी

Delhi Food Safety विभाग की छापेमारी, 100 किग्रा खराब खाद्य सामग्री नष्ट

Belgium King Philippe ने खारिज किया PM Bart De Wever का इस्तीफा

Elon Musk की Tesla कमजोर मांग के कारण 2027 में रोकेगी Cybertruck का प्रोडक्शन