By अभिनय आकाश | Jan 06, 2021
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान और बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा जुबानी हमला किया है। मांझी ने कहा कि राहुल गांधी, तेजस्वी और चिराग कहीं हनीमून मनाने जाते हैं। जीतन राम मांझी ने कहा कि हिन्दुस्तान के, बिहार के तीनों जो युवराज लोग हैं, चाहे राहुल गांधी हो, चिराग पासवान हो या तेजस्वी यादव हो समय आने पर तीनों अपना कहीं हनीमून मनाने जाते हैं, क्या करने जाते हैं पता नहीं।