सीक्रेट वेडिंग पर Jennifer Winget ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों छिपाकर रखी थी शादी

By एकता | Sep 29, 2026

टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट इन दिनों अपनी जिंदगी के खास दौर को एन्जॉय कर रही हैं। लंबे समय बाद वह स्क्रीन पर नजर आई हैं और उनकी सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही जेनिफर ने सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इश्माएल के साथ अपनी मैरिड लाइफ भी शुरू की है।

जेनिफर को हमेशा से रहा है प्यार पर भरोसा

जेनिफर विंगेट ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें हमेशा से प्यार पर भरोसा रहा है। एक्ट्रेस ने कहा, “जब से मुझे पता चला कि प्यार क्या होता है, तब से मेरा प्यार पर हमेशा से भरोसा रहा है। हम सभी के अंदर यह भावना होती है।”

जेनिफर ने यह भी बताया कि प्यार का मतलब सिर्फ पार्टनर के बीच का रिश्ता नहीं है। दोस्तों और परिवार के बीच का प्यार भी उतना ही जरूरी होता है।

उन्होंने कहा, “यह बात सुनने में घिसी-पिटी लग सकती है, लेकिन यह सच है। जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं, आपको एहसास होता है कि दोस्तों और परिवार का प्यार कितना जरूरी है। प्यार सिर्फ रोमांटिक रिश्तों तक ही सीमित नहीं होता।”

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि पालतू जानवरों का प्यार भी बिना किसी शर्त के होता है। उनके मुताबिक, प्यार सिर्फ एक तरह का नहीं होता।

इसे भी पढ़ें: Rhiti Tiwari की टीम ने लिया कानूनी एक्शन तो भड़के Ekam Bawa, बोले- मेरे पास खुलासे हैं

सीक्रेट वेडिंग पर भी जेनिफर ने की बात

जेनिफर ने अपनी सीक्रेट वेडिंग को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि एक पब्लिक फिगर होने के नाते शादी को सीक्रेट रखना आसान नहीं होता। उनके मुताबिक, उनके पास दूसरा कोई रास्ता नहीं था। जेनिफर ने कहा कि लोगों की दिलचस्पी रहती है और हर कोई सब कुछ जानना चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा कुछ नहीं था जिसे छिपाया जा सके।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में Uditi Singh ने पुराने रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, ब्रेकअप को बताया टर्निंग पॉइंट

विलियम इश्माएल के साथ की दो शादियां

जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल ने यूके में अपने कुछ करीबी लोगों के बीच शादी की थी। बाद में जेनिफर ने खुद शादी की तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया।

इससे पहले जेनिफर ने अपनी लव लाइफ को लेकर फैंस को कोई हिंट नहीं दिया था। इसके बाद दोनों ने मुंबई में भी शादी की। इस शादी में दोनों के परिवार के अलावा टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स शामिल हुए। इनमें जेनिफर के कई पुराने दोस्त भी नजर आए।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi Defamation Case: सुल्तानपुर कोर्ट में सुनवाई टली, 1 अक्टूबर को होगी अगली कार्यवाही

BPSC को पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभागाध्यक्ष के 218 पदों पर नहीं मिला एक भी आवेदन

IRCTC लाया Assam और Kerala के लिए खास Tour Package, खाने-रहने का खर्च शामिल

IAS पद से इस्तीफा देने वाली Divya Mittal ने किया अपनी सियासी पारी का ऐलान, यूपी से शुरू करेंगी चुनावी राजनीति