दिवालिया होने के दो साल बाद फि‍र उड़ान भरेगी Jet Airways, NCLT ने जालान कालरॉक गठजोड़ की समाधान योजना को दी मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2021

मुंबई। जेट एयरवेज के दिवालिया होने के दो साल बाद राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने मंगलवार को एयरलाइन के लिए जालान-कलरॉक गठजोड़ की दिवाला समाधान योजना को मंजूरी दे दी। समाधान पेशेवर को विमान सेवा कंपनी इस साल के अंत तक दोबारा उड़ान भरने की उम्मीद है। हालांकि लिखित आदेश अभी नहीं दिया गया है,पर न्यायाधिकरण ने साफ कर दिया कि वह एयरलाइन के लिए स्लॉट के मुद्दे पर कोई निर्देश नहीं देगा और सरकार या उचित प्राधिकरण इस मामले पर ध्यान देगा। जालान-कलरॉक गठजोड़ ने कहा है कि वह आदेश पढ़ने के बाद आगे के कदम उठाएगा जबकि इस मामले के समाधान पेशेवर का अनुमान है कि उड़ान समय-सारिणी आदि का मुद्दा निपट जाने पर जेट एरवेज इस साल के अंत तक पुन: पंख पर हो जाएगी। जेट एयरवेज दो साल से दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के तहत समाधान प्रक्रिया से गुजर रही थी।

इसे भी पढ़ें: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स पहली बार 52000 के हुआ पार

छावछरिया ने एनसीएलटी की मंजूरी को संकटग्रस्त उड्डयन क्षेत्र के लिए कायापलट संबंधी सबसे बड़े घटनाक्रमों में से एक करार देते हुए उम्मीद जतायी कि सबकुछ सही रहने पर साल के अंत तक एयरलाइन की उड़ानें दोबारा शुरू हो जाएंगी। जेट एयरवेज के शेयर बीएसई और एनएसई दोनों शेयर बाजारों में पांच प्रतिशत की उछाल के साथ 99.45 की ऊपरी सीमा पर पहुंच गए। अप्रैल, 2019 में परिचालन निलंबित होने के बाद से एयरलाइन के शेयरों का मूल्य आधे से कम हो गया था। जालान कलरॉक गठजोड़ ने कहा है कि वह एनसीएलटी के लिखित आदेश को पढ़ने के बाद अपने अगले कदम तय करेगा। गठजोड़ ने एक बयान में कहा कि यह सफर अब तक अत्यधिक चुनौतीपूर्ण लेकिन संतोषजनक रहा है। बयान के मुताबिक गठजोड़ ने जेट एयरलाइन की उड़ानें दोबारा शुरू करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय और अपने सभी प्रतिद्वंदियों के साथ काम करने की अपनी इच्छा दोहरायी। एनसीएलटी ने मंगलवार को अपने आदेश में यह भी कहा कि वह स्लॉट (उड़ानों की समय सारिणी में समय) आवंटनों की ऐतिहासिक विश्वसनीयता को लेकर कोई निर्देश नहीं दे रहा और सरकार या संबंधित उचित प्राधिकरण इस मुद्दे पर ध्यान देगा। एयरलाइन के दोबारा परिचालन शुरू करने के लिए स्लॉट महत्वपूर्ण होंगे। अप्रैल, 2019 में परिचालन के निलंबन से पहले जेट एयरवेज के पास उपलब्ध स्लॉट दूसरी एयरलाइनों को आवंटित कर दिए गए हैं। पांच मई, 1993 को एयर टैक्सी सेवा प्रदाता के रूप में परिचालन शुरू करने वाली जेट एयरवेज 1995 में एक अनुसूचित विमानन कंपनी बनी। कंपनी ने लीज पर लिए चार बोइंग 737-300 विमानों के साथ एयर टैक्सी सेवा शुरू की थी। जेट एयरवेज ने मार्च, 2004 में चेन्नई से कोलंबो के बीच अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरी थी।

प्रमुख खबरें

Lords में Yastika Bhatia का ऐतिहासिक शतक, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर

Sunil Mittal का बड़ा ऐलान, Airtel अब FinTech और Data Center में करेगी हज़ारों करोड़ का निवेश

SBI Funds का Mega IPO अगले हफ्ते, Share Market में 10,000 करोड़ की हलचल

सच्चा हिंदू सभी को समान मानता है, धर्म का दिखावा करने की जरूरत नहीं: के. अन्नामलाई